बांदा। बड़ोखर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मथना खेड़ा के बगल से रेलवे लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति व महामंत्री सत्यम मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताया।
इसकी जानकारी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी अंकुर अग्रवाल को दी। डीएम व एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर अवशेष का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम सभी मवेशियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।
जिला मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, सदर तहसीलदार पुष्पक, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी संजीव बघेल, गो रक्षा समिति से जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।