बांदा। चार वर्षीय मासूम माइशा रमजान के मुबारक महीने में घर में रहकर अपने भाइयों और अम्मी-अब्बू के साथ इबादत कर रहीं हैं। मासूम माइशा ने कोरोना वबा (महामारी) से निजाती की दुआ खैर की।
रमजान माह का दूसरा अशरा शुरू है। चौक बाजार के रहने वाले अहमद रजा का फुटवियर का व्यापार है। परिवार में पत्नी शबाना परवीन, दो बेटे मुस्तफा, हसनैन और बेटी माइशा है। माइशा ने कहा कि सभी नमाजी और रोजदार दुआ करें और कोविड नियमों का पालन करें। (संवाद)