फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चचेरे भाई ने फावड़े से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Mon, 03 Nov 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भैंस के बच्चे ने भूसा खा लिया तो युवक ने विरोध जताया। इस पर चचेरे भाई ने युवक के सिर में फावड़ा मार दिया। हमले में घायल युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



तिंदवारी थाना के खौंड़ा गांव निवासी कमला प्रसाद ने बताया कि उसके पुत्र विनीत (24) को रविवार की सुबह उसके चचेरे भाई मुखिया ने फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। परिजन सिर में चोट लगने से गंभीर हालत में उसे कानपुर ले गए। वहां उसकी इलाज के दौरान रविवार की देर शाम को मौत हो गई। परिजनों की ओर से घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई लेकिन ग्रामीणों से जानकारी होने पर तिंदवारी थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने घटनास्थल की जांच की। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी। शव लेकर उनके गांव आने पर रिपोर्ट दर्ज किया जाएगी। बताया कि हमलावर की भैंस का बच्चा छूटकर विनीत के यहां मवेशियों के नांद में भरा भूसा खा रहा था। जिसका विनीत ने चचेरे भाई मुखिया से विरोध जताया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने से मुखिया ने उसके सिर पर फावड़ा मार दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें