फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने जहर खाया, महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा में बृहस्पतिवार को दोपहर दंपती ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। परिजन जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

दंपती की शादी नौ माह पूर्व हुई थी। आर्थिक तंगी के चलते जहर खाने की चर्चा रही। लोधन पुरवा निवासी श्यामलाल अपनी पत्नी ममता (20) के साथ अलग रहता था। माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य उसी घर में अलग रहते थे। बृहस्पतिवार को सुबह घर के सभी लोग धान की बेड़ लगाने खेत चले गए।
दोपहर को श्यामलाल और उसकी पत्नी ममता ने कमरे में एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद घर लौटे परिजनों ने दोनों को जमीन पर तड़पते देखा। उन्हें आनन-फानन बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यहां ट्रामा सेंटर के चिकित्सक ने ममता को मृत घोषित कर दिया। पति श्यामलाल की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। चचेरे भाई लल्लूराम ने बताया कि श्यामलाल की शादी पिछले वर्ष अक्तूबर माह में हुई थी।
ममता का मायका गौहाई पुरवा (चित्रकूट) है। परिजन जहर खाने की वजह के बारे में नहीं बता सके। आर्थिक तंगी या फिर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा रही। बिसंडा थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें