रोडवेज में कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BANDA
रोडवेज परिसर में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल यूनिट टीम ने दो दर्जन कर्मचारियों सहित यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया।
एआरएम परमानंद ने बताया कि प्रदेश के कई बस स्टैंडों में थर्मल स्क्रीनिंग में कई यात्री संदिग्ध पाए गए हैं। इसी के मद्देनजर शासन के आदेश पर यह जांच कराई गई। कोरोना टेस्ट कराने वाले कर्मचारियों व यात्रियों का नाम पता आदि दर्ज किया गया।
सभी की रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। टीम में डा.अरविंद सिंह, फार्मासिस्ट नितेश कुमार राजपूत, स्टाफ नर्स छोटेलाल, लैब असिस्टेंट खुमेंद्र, लैब टेक्नीशियन धनेंद्र सिंह, बलराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।