बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 30 से 90 फीसदी फीस बढ़ोत्तरी के निर्णय का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा इकाई ने विरोध किया है। सोमवार को जेएन डिग्री कालेज गेट पर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी है। बुंदेलखंड में भी छात्र और अभिभावक इससे प्रभावित हैं। ऐसे समय में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कोर्सों की फीस की भारी वृद्धि कर छात्रों के साथ घोर अन्याय है।
विद्यार्थी परिषद शुरू से ही इसका विरोध कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंककर नारेबाजी की। बढ़ी फीस वापसी न होने पर और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में परिषद के हिमांशु द्विवेदी, सुधांशु सिंह, आदित्य गुप्ता, विवेक भदौरिया, सनिल गुप्ता, मोहिल गुप्ता, पंकज त्रिवेदी, अजय सिंह गौतम, धीरेंद्र सिंह, राजीव भुर्जी, सुमन सिंह चौहान, विप्रो गुप्ता, सतीश गौतम, आशीष सिंह, बृजेश अवस्थी, अंबर द्विवेदी, हिमांशु तोमर, शिवांगी चौहान भी शामिल रहे।