फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगेटिव रिपोर्ट के बाद सभी की मेडिकल कालेज से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना वायरस को लेकर यहां हालात सुधर रहे हैं। पूर्व में मिले दो पॉजिटिव मामलों में एक की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आ गई। दूसरे पॉजिटिव की दूसरी जांच के लिए नमूना भेजा जा रहा है। उधर, मंगलवार को मेडिकल कालेज में क्वारंटीन वार्ड में भर्ती 34 लोगों को यहां से छुट्टी दे दी गई। सोमवार की शाम इन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इनमें ज्यादातर दोनों पॉजिटिव मरीजों के परिजन हैं। इन सभी को अब 14 दिनों के लिए कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए विशेष सेंटर में रखने की तैयारी है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दो जमातियों के पॉजिटिव केस मिलने के बाद यहां हड़कंप मच गया था। दोनों पॉजिटिव के मोहल्ला और गांव क्वारंटीन कर दिए गए हैं। इनमें आना-जाना रोक दिया गया है। यह अभी भी जारी है। इन्हीं के परिवारों के व कुछ अन्य मिलाकर कुल 54 लोगों को मेडिकल कालेज में रखा गया था। कई किस्तों में इन सबकी आई रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर इन्हें यहां से छुट्टी दे दी गई है। इनमें कुछ नरैनी सीएचसी और कुछ कृषि विश्वविद्यालय में भेजे गए हैं। यह 14 दिन वहीं बिताएंगे।
मंगलवार को मेडिकल कालेज का क्वारंटीन वार्ड पूरी तरह से खाली हो गया। उधर, लगातार मिल रही निगेटिव रिपोर्ट से प्रशासन और जनपद वासियों सहित संबंधित परिवारों ने राहत की सांस ली है। अलबत्ता अब मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में पूर्व में पॉजिटिव रिपोर्ट आने वाले दो मरीजों सहित चार अन्य संभावित मरीजों को रखा गया है। इनके नमूने भी जांच को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें