फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कला में सरोजिनी टोली विजेता बनी

Sat, 12 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेंजर्स और दीक्षा शिविर में छात्राओं ने बिना बर्तन व्यंजन तैयार किए। पत्ते पर पत्र लेखन और हस्तकला प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसके अलावा छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा और गांठ बांधने की जानकारी दी।
विज्ञापन


राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित शिविर में दूसरे दिन शनिवार को रेंजर्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। शुरुआत ध्वज शिष्टाचार से हुई।

रेंजर्स का नेतृत्व कर रहीं डा. जेबा खान ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। गांठ बंधने के बारे में सिखाया।

पत्ते पर पत्र लेखन प्रतियोगिता में अभिलाषा यादव (बीए-फाइनल) प्रथम रहीं। बीए-प्रथम वर्ष की छात्रा रूपमणि दूसरे और दीप्ति गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


बिना बर्तन भोजन पकाने की कला में सरोजिनी टोली ने बाजी मारी। गुलाब टोली द्वितीय और कमल टोली तृतीय रही। हस्तकला प्रतियोगिता में नीतू देवी (बीए-फाइनल) अव्वल रहीं।

बीए-द्वितीय वर्ष की पूजा वर्मा को दूसरा और बीए-प्रथम वर्ष की दीप्ति गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। प्राचार्य डा. प्रभा श्रीवास्तव ने रेंजर्स छात्राओं को शाबासी दी। पाक कला में बने व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें