फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार और युवती ने अलग-अलग लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में घर में शटरिंग ठेकेदार और ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती तीन दिन पहले ही मायके से आई थी। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के चहितारा गांव में राजाभइया (42) पुत्र बद्री ने शनिवार को शाम घर में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पिता ने बताया कि राजाभइया निर्माणाधीन मकानों में शटरिंग का ठेका लेता था। मृतक के तीन बच्चे हैं।
वह आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। एक अन्य घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के टिकरी गांव में राजश्री (29) पत्नी कमल पाल ने शनिवार को शाम अटारी में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुर कामता ने बताया कि छह साल पूर्व शादी हुई थी। पति कमल सूरत में मजदूरी करने गया है। लॉकडाउन से वहीं फंस गया। यह भी बताया कि तीन दिन पहले ही अपने मायके से आई थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, संदिग्ध परिस्थितियों में चार वर्षीय चंदन पुत्र रमेश कुमार निवासी कुलसाढी (फतेहगंज) की शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन मौत की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने कीड़ा काटने से मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें