अतर्रा। बिजली संविदा कर्मियों को अभी तक सितंबर माह का वेतन कार्यदायी संस्था द्वारा नहीं दिया गया। इससे उनमें नाराजगी है। शुक्रवार को संविदा कर्मियों ने खंडीय कार्यालय में प्रदर्शन कर वेतन की मांग की। संगठन के शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा कि त्योहार के समय वेतन न मिलने से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कहा कि अन्य खंडीय कार्यालयों के संविदा कर्मियों को पहले ही वेतन जारी किया जा चुका है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर वेतन जारी कराने की मांग की है। इस मौके पर राममिलन साहू, विशंभर सिंह, धनराज सिंह, सुरेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)