बांदा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने कोरोना योद्धा पुष्पराज यादव को श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर फूल चढ़ाए और कैंडल जलाई।
श्रद्धांजलि संघ के मंडल अध्यक्ष मो. शरीफ, महामंत्री पंकज नामदेव, जिलाध्यक्ष डॉ. मिलेंद्र सिंह, डीपीएम कुशल यादव, शोभित गुप्ता सहित अवध नरेश, उदयभान राजपूत, आशीष राठौर, चंद्रेश, नवल अवस्थी, डॉ. सत्येंद्र, सरोज यादव, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।