फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जांच दल से अभद्रता में तीन परिचालकों की संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बसों में जांच दल के साथ अभद्रता करना चालकों को महंगा पड़ रहा है। बिना टिकट यात्री मिलने पर जांच दल से अभद्रता करने वाले तीन संविदा परिचालकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आरोप है कि तीनों परिचालक जांच दल की लोकेशन देने वाले व्याहट्सएप ग्रुप में भी शामिल थे।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जांच दल की लोकेशन देने वाला एक व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय है। पिछले दिनों अलग-अलग मार्गों पर बसों की चेकिंग के दौरान परिचालकों ने बिना टिकट यात्री मिलने पर टीम के साथ अभद्रता की। चेकिंग दल की शिकायत पर मामले की जांच की गई तो बसों में बिना टिकट यात्री होना व अभद्रता करने सहित दल की लोकेशन देने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में तीनों का शामिल होना सही पाया गया।
इसके चलते परिचालक अखिलेश कुमार, मो. तसलीम और कल्प नारायण शुक्ला की संविदा समाप्त कर कर दी गई है। कहा कि चेकिंग दल के साथ अभद्रता करने व राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले परिचालकों को बख्शा नहीं जाएगा। बेहतर आमदनी देने वाले परिचालकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें