फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संविदा लाइनमैन की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के मुरहा गांव के पास हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट से मौत हो गई। बताया जाता है कि लाइन ठीक करने के लिए शटडाउन लेने के बाद भी बिजली चालू कर दी गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के निलाथू गांव निवासी दिलीप कुमार उर्फ संतकुमार (25) मुरवल पावर हाऊस में संविदा लाइन मैन के पद पर तैनात था। रविवार को सुबह सात बजे वह साथी संविदा लाइनमैन अनुरुद्ध के साथ मुरहा गांव में हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करने गया था। वह शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ा था। उसी समय किसी कर्मी ने लाइन चालू कर दी। इससे उसे करंट लग गया। वह खंभे से नीचे गिर गया।
साथी लाइनमैन मौके से भाग निकला। काफी देर बाद जब ग्रामीणों ने देखा तो जानकारी हुई। उन्होंन परिजनों को सूचना दी। चाचा सरवन ने बताया कि दिलीप दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। मां सुशीला है। पिता शिवविलास किसानी करते हैं। हादसे के बाद एसडीएम रावेंद्र सिंह, सीओ राकेश सिंह व कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि भाई नंदलाल की तहरीर पर संविदा लाइन मैन अनिरुद्ध यादव व मुरवल फीडर कर्मी नाम पता अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष ने बंधाया ढांढस
हादसे की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल, जनसेवक पीसी पटेल आदि मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना जताई। बिजली अधिकारियों से परिवार के लोगों को आर्थिक मदद और नौकरी की मांग की। इस दौरान मुरवल सब स्टेशन एसडीओ पीयूष द्विवेदी, जेई बिजली राजेश कुमार सीएचसी गए, वहां पीड़ित परिवार से मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष व एसडीओ बिजली ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें