फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नीट छात्रा संग हुई दरिंदगी के विरोध में कांग्रसियों ने ज्ञापन सौंपा

Mon, 25 May 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 25 कलेक्ट्रेट में घटना के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
बांदा। नीट छात्रा से हुई दरिंदगी के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि महोबा जनपद की अनुसूचित जाति की नीट की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ प्रयागराज में 16 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सबको झकझोर दिया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि अनुसूचित जाति की बेटी के साथ हुई इस घटना में शामिल अपराधियों पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाए। प्रद्युम्न कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, अमित तिवारी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें