बांदा। महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विमला सिंह
चौहान ने कहा कि ढाई दशक बाद प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जोरदार
वापसी करेगी। महिला पदाधिकारी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में अभी से
तन-मन से जुट जाएं।
कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान की अगुवाई
में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक
में उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में सभी संगठन बराबरी का दर्जा रखते हैं।
अन्य
दलों ने सत्ता हासिल करने के बाद जनता को धोखा दिया है और अपनी खुद जेब
भरी है। प्रदेश सचिव नफीसा अली ने बूथ से लेकर जिला स्तर पर महिला संगठन को
मजबूत करने पर जोर दिया।
शहाना, लीला सोनी, गीता रानी, बिसमिल्ला,
उर्मिला, शमीम बानो, शकीला, उमैरा, नाजिया, उमा, सुमन, चंपा, कमलेश,
फातमा, शबनम इत्यादि मौजूद रहीं।