बांदा। यूपीआई पर शुल्क के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के इंदिरा नगर स्थित आवास पर प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए मंत्री को 2000 रुपये की पूजन सामग्री भेंट कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था में शुल्क की व्यवस्था से व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने यूपीआई शुल्क वापस लो और कांग्रेस लाओ देश बचाओ जैसे नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सरकार को यूपीआई भुगतान व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, संजय द्विवेदी, सत्य प्रकाश द्विवेदी, मोहन साहू मौजूद रहे। (संवाद)