फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस का ज्ञापन

Sat, 01 Sep 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोटबंदी को सरकार का गलत निर्णय करार देते हुए कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेस विचार विभाग जिला चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में दिए ज्ञापन में कहा कि नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि इस कदम से भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन व जाली करेंसी पर प्रहार होगा। लेकिन आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार 500 और 1000 के जो नोट चलन में थे उसमें 99.3 प्रतिशत रूपए बैंकों में जमा हो चुका है। 

विज्ञापन


जब इतना पैसा बैंकों वापस आ गया तो फिर कालाधन कहां गया? यही नहीं नोटों की छपाई में 27 हजार करोड़ रूपए आम जनमानस के टैक्स का पैसा लगा है। ज्ञापन देने में ओम प्रकाश सिंह, जयकरन सिंह, रामप्रकाश पाल, मनीष अवस्थी, आदित्य सिंह, सददाम हुसैन, सब्बीर सौदागर, हफीज खान, सुनील कुमार, संतोष कुमार, शिवबाबा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें