फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कांग्रेस ने चलाया वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान

Mon, 13 Oct 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
अभियान के तहत आमजन के हस्ताक्षर कराते पार्टी पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन से समर्थन हासिल किया। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कस्बे में कैंप लगाकर बड़ी संख्या में लोगों से हस्ताक्षर बनवाएं और समर्थन जुटाया। इस दौरान एआईसीसी सदस्य रमेशचंद्र कोरी ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के विश्वास के साथ छल करके बैठी है। केंद्र व प्रदेश सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। जिला उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई ने कहा कि भाजपा के कुशासन से आज सभी परेशान हैं। एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है, वहीं दूसरी ओर किसान खाद व बीज के लिए चक्कर लगा रहे हैं। कहा कि सरकार जनता से किए वादे भूल चुकी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण प्रजापति, नगर अध्यक्ष आरके निगम, निसार अहमद, हरिकृष्ण वर्मा, अबू हुरैरा, अनुवाद प्रसाद, रामफल, रतीराम, नरेंद्र त्रिपाठी, विमल, रामप्यारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें