फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खंगाले परिसर

विज्ञापन
रोडवेज परिसर में यात्रियों के सामानों की जांच पड़ताल करता डॉग स्क्वॉयड। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रशासन और पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों की छानबीन कराई। डीएम और एसपी खुद भी निकले। रोडवेज बसों और अड्डे में यात्रियों के सामान खंगाले गए। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग हुई और संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी डा. सिद्धार्थ शंकर मीणा पुलिस बल के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। पुलिस और एलआईयू कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्तों के साथ पूरे परिसर की छानबीन कर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली।
इस दौरान मॉस्क न लगाने वाले यात्रियों को चेतावनी दी गई। चालक, परिचालकों को निर्देश दिए कि कोई भी लावारिस सामान मिलने पर पुलिस को सूचना दें। इसे न छुए और न किसी को छूने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों में भी चेकिंग हुई। इस मौके पर सीओ सिटी आलोक मिश्र और कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह समेत कई पुलिस चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें