फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जुलूसे गौसिया में डीजे व आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध

Sun, 14 Sep 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खुद्दामे गौस ख्वाजा मरकजी कमेटी के तत्वाधान में आगामी जुलूसे गौसिया की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसमें कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जुलूस में डीजे व आतिशबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रत्येक कमेटी को सिर्फ दो साउंड ही लाने की अनुमति दी गई। जुलूस में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

छिपटहरी स्थित खानकाह दरगाह परिसर में शनिवार को आयोजित बैठक में मरकजी कमेटी सदर (अध्यक्ष) मौलाना शफीकुद्दीन ने ग्यारहवीं शरीफ की फजीलत बयान की। रबी उस्सानी माह की 11 तारीख को जुलूसे गौसिया मनाने लगे।
सरपरस्त (संरक्षक) हबीब बक्श ने कहा कि इस बार जुलूस में डीजे और आतिशबाजी को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीजे के साथ आने वाली कमेटियों को जुलूसे गौसिया में हरगिज शामिल नहीं किया जाएगा। कुछ कमेटियों की गुजारिश पर मात्र दो साउंड बाक्स लाने की अनुमति दी गई। सचिव मेराज हशमती ने कहा कि आतिशबाजी व धुआं मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों की परेशानी का सबब बनता है। ऐसे करने वालों को जुलूस से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सैय्यद इमरान अली ने कहा कि यहां की गंगा-जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए आपसी सौहार्द के साथ इस जुलूसे गौसिया को संपन्न कराया जाएगा। बैठक में मौलाना मेराजुलहसन, गौसुल इमरान, नसीब चिश्ती, सैय्यद अख्तर अली, फारूक अहमद, गुल मोहम्मद, अब्दुल रहमान, तौफीक बबलू, मुबस्सर रजा, सादिक अली, उवैश लाला, शोएब वारसी, रफीउद्दीन, शारिक, आरिफ निजामी, सहित अन्य कमेटियों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें