फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में अवैध खनन की शिकायत

Wed, 18 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी तहसील सभागार में जिला स्तरीय तहसील दिवस में 126 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। सिर्फ दो समस्याओं का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने एक सप्ताह के अंदर शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मोतियारी गांव के कई मजरों के ग्रामीणों व प्रधान ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आर्थिक जनगणना में धांधली की शिकायत की। ग्राम प्रधान दिनेश त्रिपाठी (तेरा-ब), गंगादीन यादव (कुलसारी), सावित्री (पथरा), सुंदरलाल निषाद व श्यामशरण (खलारी) ने दबंगों द्वारा खेतों से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

उधर, बबेरू तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी विनय पाठक की मौजूदगी में 41 शिकायती पत्रों पर सुनवाई हुई। तीन का निस्तारण किया गया। क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह, तहसीलदार लालाराम समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अतर्रा तहसील दिवस में 41 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें विकास के 14 और राजस्व के 10 मामले शामिल थे। एसडीएम आरके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राजेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें