फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण 100 फीसदी सुनिश्चित करें

विज्ञापन
Communicable Disease Control Ensure 100% - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डीएम हीरा लाल ने संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए है कि इसकी प्रगति 100 फीसदी सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में बांदा की रैकिंग अभी 40 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि समन्वय बनाकर काम करे।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स, संचारी रोग नियंत्रण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में डेंगू और अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। बांदा जनपद में भी यह अभियान प्रभावी ढंग से लागू हो। चिकित्सालय परिसर और आस पास जलभराव या गंदगी नहीं चाहिए। अस्पतालों में 10 बेड का मच्छरदानी युक्त आइसोलेटेड वार्ड डेंगू रोगियों के लिए आरक्षित किया जाए। मलेरिया कर्मी लार्वा साइडल छिड़काव करे।
डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि हर स्कूल में एक-एक अध्यापक को नोडल नामित करके उसके द्वारा रोजाना प्रार्थना में बच्चों को डेंगू व अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव बताए जाए। स्कूलों में सफाई अभियान हो। विद्यालयों में डेंगू रोधी टीम बनाकर नाटक, सेमिनार, संगोष्ठी से डेंगू से बचाव के उपाय बताए जाएं।
विज्ञापन

डीपीआरओ संजय यादव को निर्देश दिया कि ग्राम स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति सक्रिय हों। नाले-नालियों में जलभराव न हो। गांवों में फागिंग और दवा का छिड़काव कराया जाए। डीएम ने नगर विकास, ग्राम्य विकास, बाल पुष्टाहार, सिंचाई आदि विभागों को इस अभियान की समाप्ति तक एक्शन टेकन रिपोर्ट उनके समक्ष पेश करने को कहा।
इनसेट:-
स्वास्थ्य कर्मी योग करें और प्रेरणा दें
बांदा। डीएम हीरा लाल ने निर्देश दिया है कि चिकित्सा विभाग का हर अधिकारी और कर्मचारी खुद योग करे और अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदारों को प्रेरित करे। मरीजों के पर्चे में लाल स्याही से करों योग-रहो निरोग की मुहर लगाए जाए। अस्पतालों और दफ्तरों की छत साफ-सुथरी रहे। मेडिकल के सभी परिसर हरे भरे रहे। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग में अच्छा काम करने वाले 4 कर्र्मचारियों की सूची मांगी है। कहा कि जो लापरवाही करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सभी कर्मचारी और अधिकारी कपडे़ के झोले और मिट्टी के बर्तन का प्रयोग करें। पालीथिन बिल्कुल त्याग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें