फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर हंगामा, केंद्रीय वित्त मंत्री ने भी देखा

Mon, 05 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
लाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की छावनी शाखा में हंगामा करते खाताधारक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नोटबंदी के बाद बैंकों में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को 27वें दिन भी जगह-जगह हंगामा और जाम लगाया गया। केंद्र सरकार के वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने भी यह नजारा खुद देखा और बैंक वालों को फटकार लगाई। बांदा शहर, बबेरू, नरैनी, बेंदाघाट आदि क्षेत्रों में जाम लगाए गए। पुलिस और अफसरों को शांत कराने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

बेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को तिंदवारी क्षेत्र के बेंदाघाट में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में खाताधारकों की लंबी लाइन थी। इसी बीच केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का काफिला बांदा के लिए गुजारा। खाताधारकों ने उन्हें रोक लिया। भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि विड्राल फार्म 10-10 रुपये में बेंचे जा रहे हैं। चौकी प्रभारी पर आरोप लगाया कि ग्रामीणों को भगाकर खुद अपने गुर्गों को पैसा दिलाते हैं। अमली कौर के अमान सिंह ने यह शिकायत की। मंत्री ने शाखा प्रबंधक को फटकारा और चौकी इंचार्ज की शिकायत फोन पर पुलिस अधीक्षक को की।

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक मुरवल गांव में कैश न मिलने पर उत्तेजित खाताधारकों ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का शटर बंद कर बैंक कर्मियों को अंदर कैद कर दिया। कहा कि जब तक पैसा नहीं मिलेगा तब तक शटर नहीं खुलेगा। बांदा-बबेरू मार्ग पर भी जाम लगा दिया। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने समझा-बुझाकर लगभग दो घंटा बाद जाम खत्म कराया। इस बैंक से लगभग एक दर्जन गांव संबद्ध है। पैसा न मिलने पर ग्रामीणों का रोष फूट पड़ा। कोतवाली प्रभारी प्रेम कुमार यादव भी मौके पर आ गए। वृद्ध किसान रामखिलावन यादव गश खाकर गिर पड़ा। पतवन सहित मझीवां आदि गांवों में भी भीड़ रहे।
विज्ञापन


नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक जमवारा गांव में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक ब्रांच से खाताधारकों को पिछले चार दिनों से कैश नहीं मिला। बृहस्पतिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने नरैनी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। डेढ़ घंटा जाम रहा। बैंक के विरोध में नारे लगाए। बैंक में ताला जड़ दिया। तहसीलदार राकेश कुमार और कोतवाली प्रभारी मोहम्मद शरीफ ने बमुश्किल समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। बैंक मैनेजर हरीनारायण दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को पांच लाख कैश मिला था। उसके बाद नहीं मिला। 25 हजार खाताधारक है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारियां दी हैं।

बांदा शहर में छावनी में स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की गूलरनाका शाखा में भी हंगामा हुआ। मैनेजर आदित्य कुमार शुक्ला कहीं चलते बने। खाताधरकों ने बताया कि शनिवार को उन्हें टोकन देकर सोमवार को पैसा देने का भरोसा दिलाया गया था। अब मैनेजर नदारद हैं। उत्तेजित खाताधारकों ने नारे शुरू कर दिए और बैंक के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग ढाई घंटे आवागमन ठप रहा। अलीगंज चौकी प्रभारी रामबाबू यादव ने जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें