फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर-पूर्व हवाओं से शीतलहर फिर बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बदलते साल के आखिरी दिनों में हवा ने भी अपना रुख बदल दिया है। नतीजा जबरदस्त शीतलहर के रूप में सामने आया है। मंगलवार को मौसम में आए बड़े बदलाव के बीच जनजीवन हाड़कंपाऊ ठंड से कंपकंपा उठा। न्यूनतम पारा छह डिग्री पर आ गया। मौसम के जानकारों के मुताबिक, सर्दीली हवाओं ने अपना रुख दक्षिण-पूर्व से बदलकर उत्तर-पूर्व कर लिया है।
विज्ञापन

हिमालय की तरफ से होकर आ रहीं ये हवाएं ठंड का कहर बरपा रही हैं। दिसंबर के दूसरे पखवारे में कुछ दिन ठंड का अहसास हुआ था। फिर बादल और बूंदाबांदी के बाद मौसम खुल गया। रोजाना निकली तेज धूप में न्यूनतम पारा बढ़कर 10 डिग्री पहुंच गया। आम लोगों ने काफी राहत की सांस ली थी, लेकिन मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तड़के से ही 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल पड़ीं उत्तर-पूर्व हवाओं ने शीतलहर ला दी। दिन में खिली धूप पर यह सर्दीली हवाएं भारी पड़ीं।
आद्रता भी 41 से 84 प्रतिशत हो गई। कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के सह अध्यापक डा. दिनेश साहा ने बताया कि सोमवार तक हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्व थी। मंगलवार को यह बदलकर उत्तर-पूर्व हो गईं। हवाओं का रुख बदलने से मौसम बदल गया है। यह हवाएं बर्फ के पहाड़ों से होकर यहां पहुंच रही हैं। रात में ज्यादा ही तापमान गिरेगा। अनुमान लगाया कि नए साल की आमद तक शीतलहर से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। यह भी बताया जा रहा कि नए साल के पहले हफ्ते में बारिश और बूंदाबांदी भी होगी।
विज्ञापन

-----------------
खेत में किसान की हालत बिगड़ी, मौत
मरका। थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में किसान की मौत हो गई। गोड़ा गांव निवासी जागेश्वर यादव (47) पुत्र जगमोहन मंगलवार को शाम अपने ट्यूबवेल से गेहूं खेत में पानी लगा रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी रंती देवी ने ठंड या जहरीला कीड़ा काटने से मौत की आशंका जताई है। मृतक के नाम चार बीघा जमीन है। दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें