फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बढ़ी ठंड, सुबह 11 के बाद कोहरे ने पीछा छोड़ा

Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। सीजन में पहली बार मंगलवार को घना कोहरा दिखाई दिया। ऐसे में लोगों को 11 बजे तक कड़ाके की ठंड और कोहरे में अपने कामकाज निपटाने पड़े। बच्चे कोहरे के बीच स्कूल जाते तो नौकरीपेशा बाइक की हेडलाइट जलाकर जाते दिखे।
विज्ञापन

बाजार भी कोहरे के बीच ही खुली। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी सुबह से ही घने कोहरे की चादर छाई रही। रोडवेज बसे और ट्रक भी हेडलाइट जलाकर आवागमन करते रहे। नेशनल हाईवे के निकट अलीगंज पुलिस चौकी चौराहे पर ट्राफिक सिग्नल की लाल-हरी लाइट भी नजर न आने से वाहन ऐसे ही गुजरते रहे। इससे भी लोगों को असुविधा हुई। 11 बजे के बाद कोहरा हटना शुरू हुआ। इसके बाद तेज धूप ने लोगों को राहत दिलाई।
नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक सुबह जब कस्बे के लोग सोकर उठे तो चारों ओर कोहरा ही नजर आ रहा था। शीतलहर चल रही थीं। सुबह 11 बजे तक अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। देर शाम फिर से ठंडी हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें