फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मृत मवेशी से टकराकर बोलेरो पलटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (अतर्रा)। बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर मृत मवेशी से टकराकर बोलेरो टकराकर खंती में पलट गई। इससे गाड़ी में बैठे हुए तीन युवक गंभीर घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक होने पर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बिसंडा रोड निवासी हर्ष (30) अपनी बोलेरो गाड़ी में अपने साथी रवि (29), व मनोज (29) के साथ रविवार की रात करीब नौ बजे बदौसा रोड तहसील के पास ब्रेकर पर गाड़ी असंतुलित होकर कुछ दूर आगे सड़क पर मृत दो मवेशियों से टकराकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। इससे गाड़ी में बैठे तीनों घायल घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। रवि की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष दोनों घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें