बुंदेलखंड के दौरे पर रविवार को बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 22 दिनों के अंदर दो लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना नियंत्रण संबंधी कार्यों की सराहना करते हुए अफसरों और कर्मियों को क्लीन चिट दी। मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल काॅलेज की बेड क्षमता 400 से बढ़ाकर 700 करने को कहा।
झांसी में निरीक्षण के बाद 3:25 बजे हेलीकाप्टर से बांदा पहुंचे सीएम ने मेडिकल कालेज में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर हर जिले को आक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। हमने तीसरी लहर की भी तैयारी की है।