फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को विधायक ने कालिंजर महोत्सव में किया आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। प्राचीन व अजेय दुर्ग कालिंजर महोत्सव के शुभारंभ के लिए क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री से भेंटकर आमंत्रण पत्र सौंपा है। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास कार्य कराने को लेकर मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात कर कालिंजर दुर्ग में आठ नवंबर से शुरू होने वाले प्रसिद्ध कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ करने का आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कालिंजर आने का आश्वासन दिया है।
विधायक ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले को राज्यस्तरीय घोषित करने की भी मांग की। बताया कि स्मारक को पर्यटन नक्शे में दर्ज कराने के लिए जो खूबियां होनी चाहिए उससे कहीं ज्यादा विशेषताएं कालिंजर दुर्ग में हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक ने तहसील नरैनी में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना, कस्बा स्थित नगर पंचायत में कान्हा गोशाला निर्माण, तेरा ब शाहपाटन और नेढूआ गांवों के नदी से होकर जाने वाले मार्गों पर पुल बनवाने, अतर्रा कस्बे में हाईवे का बाईपास, रेलवे अंडरब्रिज, ग्राम पंचायत ओरन और सिंहपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करतल और ओरन पुलिस चौकी को थाना बनाने की भी मांग की है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें