फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित, जीतू, रोशनी, आशुतोष व अमित कुमार ने बनाई चैंपियन शिप

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। हिंदू इंटर कॉलेज के पांच छात्र-छात्राओं ने चैंपियनशिप जीते। इनमें सुमित गिरी, जीतू, रोशनी शर्मा, आशुतोष, अमित कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के योगेंद्र यादव, सरस्वती इंटर कॉलेज की मनु रैकवार, पंडित जेएन इंटर कॉलेज गिरवां की केतकी, किसान इंटर कॉलेज नौहाई के अजय कुमार, राजकीय हाईस्कूल पौहार के सानू भी चैंपियन घोषित हुए। सभी को एसडीएम विकास यादव ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल देकर पुरस्कृत किया।
समापन अवसर पर एचआईसी प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह, शिवदत्त त्रिपाठी, ब्रजमोहन सिंह, महेश सिंह चौहान, संदीप जैन, कामता प्रसाद, रामचंद्र, दिनेश कुमार, अवधेश प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार, श्वेता गौतम, जनार्दन सिंह, प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। समापन दिवस पर संगीत व भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एचआईसी के छात्र मयंक जाटव व ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी शुक्ला ने प्रतिभाग किया। संचालन अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें