फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाए, पारा गिरा, किसान बेचैन

Sat, 14 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप और चढ़ते तापमान से शुरू हुई हाय-तौबा बूंदाबांदी, बादली और ओलावृष्टि से थम गई। पारा 5 डिग्री नीचे आ गया। हवा से गर्मी काफूर हो गई और हल्की ठंड का एहसास दिलाने लगी।
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम पारा में 3 से 4 डिग्री की कमी आई है। उधर, इस बेतरतीब मौसम से फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

मार्च के दूसरे पखवारे में बुंदेलखंड में अधिकतम पारा 32 से 35 डिग्री होता है, लेकिन बदली और बूंदाबांदी से मौसम ने पलटी मारी है। इस सप्ताह बुधवार को अधिकतम पारा  31 व न्यूनतम 15 डिग्री था।

शनिवार को यह औसतन बुंदेलखंड में अधिकतम 30 और न्यूनतम 15 पर आ गया। खेतों में फसलों की कटाई में जुटे किसानों की इस मौसम ने नींद उड़ा दी है। वह जैसे-तैसे दाना घर ले जाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें