वेतन मामले में आईबीए व वित्त मंत्रालय के अड़ियल रुख के विरोध में बुधवार को कई बैंक हड़ताल पर रहे। बैंकों में ताले लटकने से लगभग 300 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर यह हड़ताल की गई थी। इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा परिसर में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों प्रदर्शन किया और धरना दिया। इलाहाबाद बैंक आफीसर्स फेडरेशन मंडलीय मंत्री राघवेंद्र शुक्ल ने कहा कि आईबीए व वित्त मंत्रालय की अड़ियल रुख से सम्मानजनक समझौता नहीं हो पा रहा।
यूनियन जिला मंत्री हरीनरायण तिवारी व यूनियन बैंक आफीसर्स एसोसिएशन केंद्रीय समिति सदस्य पीयूष त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। एसबीआई, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंकों के गेट पर प्रदर्शन के बाद अग्रणी जिला प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया।
हरी प्रसाद, ब्रजेश त्रिपाठी, चंदन, राकेश, अमित, रावेंद्र शुक्ला, चंद्रशेखर, जागेश्वर, अशोक, राजकुमार, नवल किशोर, पंकज वर्मा, मइयादीन सिंह, मुमताज खां, अनिल बरेजा, बीआरके गुबरेले, शिव कुमार गुप्ता, विकास सिन्हा, सुखदेव वर्मा, प्रमोद तिवारी, शिवेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे। उधर, हड़ताल का असर एटीएम पर भी रहा। रुपये न होने से शो-पीस रहे। जरूरतमंद रुपयों के लिए बैंक व एटीएम में भटकते रहे।