तिंदवारी में नाला सफाई के दौरान हुए विवाद पर तैनात पुलिस।
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। नाला सफाई कराने गई नगर पंचायत की टीम को जमीन मालिक के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सफाई कराई गई। नेशनल हाईवे पर पूर्व फौजी स्व. बलबीर सिंह के पुत्र बुद्धि विकास की जमीन से नाला निकला है।
गुरुवार को नगर पंचायत कर्मी सफाई के लिए पहुंचे तो बुद्धि विकास ने विरोध किया। कहा कि जमीन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस पर नगर पंचायत ईओ अमर बहादुर ने पुलिस बुला ली।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, कुरसेजा चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह व एसआई ब्रजेश चतुर्वेदी, एसआई जगदीश तिवारी आदि की उपस्थिति में सफाई कराई गई। ईओ ने बताया कि कई वर्षों से नाले की सफाई न होने से जलभराव हो रहा था।