फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला होर्डिंग्स व वाल पेंटिंग सफाई अभियान

Thu, 05 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
होर्डिंग्स हटाते कर्मचारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने के दूसरे दिन भी प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने होर्डिंग्स, बैनर हटाने के साथ दीवारों पर राजनैतिक दलों की वालपेंटिंग की सफाई कराई।
विज्ञापन


शहर में सिटी मजिस्ट्रेट रामेश्वरनाथ तिवारी, क्षेत्राधिकारी डॉ.राकेश कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह, नगर पालिका कर्मियों व पुलिस बल के साथ होर्डिंग, बैनर हटाने में जुटे रहे। जगह-जगह दीवारों पर पार्टियों व नेताओं की वालपेंटिंग के ऊपर काला, सफेद व गेरुआ रंग से पुताई की गई।

बबेरू में जिलाधिकारी डॉ.सरोज कुमार व पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने सभी प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव से आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए। अराजकतत्वों को अधिक से अधिक संख्या में शांतिभंग में पाबंद करने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों व सार्वजनिक भवनों में सफाई कर्मियों की टीम लगाकर वालपेंटिंग खत्म करने के आदेश दिए। क्षेत्राधिकारी सत्यवीर सिंह, तहसीलदार भगवानदास, नायब तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी, रामकिशोर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, नरैनी तहसील मुख्यालय में उप जिलाधिकारी सीएल सोनकर की अगुवाई में बैनर पोस्टर हटाने का अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह ने जमवारा, पुकारी, मुकेरा, बरसड़ा, मानपुर, नहरी, पुंगरी और करतल में भ्रमण कर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व ग्राम प्रधानों को 24 घंटे के अंदर बैनर, पोस्टर व वालपेंटिंग साफ करने की हिदायत दी।

करतल प्रतिनिधि के अनुसार, सीडीओ आरके सिंह व चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने पुकारी, नहरी, बिल्हरका समेत कई गांवों में राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटवाए। दीवारों में लिखे प्रचार लेखन को हटवाया। मध्य प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र के 14 गांवों व 25 मजरों का भ्रमण किया। कस्बे में भी सड़कों के किनारे लगे बैनर-पोस्टर हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें