फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक को क्लीन चिट, आटो चालक की बताई गलती

विज्ञापन
ोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार (मध्य में)। साथ में सेवा प्रबंधक एमपी सिंह व एआरएम परमानंद। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार सात लोगों की मौत मामले में रोडवेज अधिकारियों ने बस और चालक को क्लीनचिट दे दी है। हादसे के लिए ऑटो चालक को जिम्मेदार बताया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में तकनीकी तौर पर बस फिट पाई गई। ब्रेक भी ठीक था। बस की गति भी 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पास हुई रोडवेज बस और ऑटो टक्कर दुर्घटना में शुक्रवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश पर क्षेत्रीय प्रबंधक (झांसी) अनिल कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। जांच के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से पता चला है कि ऑटो ओवरलोड था।
चार के स्थान पर 10 सवारियां थीं। असंतुलित होकर ऑटो बस के आगे आ गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि बस की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने जांच की है। बस पूरी तरह ठीकठाक और मानक के मुताबिक पाई गई है। ब्रेक और अन्य तकनीकी मशीनें पूरी तरह से दुरुस्त मिलीं। रफ्तार भी 40 किलोमीटर के अंदर थी।
विज्ञापन

हादसे में मारे गए आटो यात्रियों को सहायता राशि दिए जाने के सवाल पर कहा कि यह प्रावधान रोडवेज बस यात्रियों के लिए है। यात्रियों का बीमा होता है। उन्होंने कहा कि हादसे में मरे लोगों के आश्रित क्लेम करते हैं तो अदालत का जो भी निर्णय होगा उसका पालन होगा। जांच टीम में आरएम के साथ निगम के सेवा प्रबंधक (चित्रकूटधाम मंडल) एपी सिंह व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें