फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 27 Jan 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुरालियों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार घटना से युवक का पत्नी से भी झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र बरई मानपुर गांव निवासी विमल गिरी (35) ने गुरुवार रात साड़ी से कमरे के अंदर पंखे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बड़ा भाई राजेश गिरी घर पहुंचा तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी को खोलकर देखा तो विमल के घुटने जमीन पर मुड़े हुए थे और फंदा भी ढीला था। विमल के दूसरे भाई आशीष ने बताया कि विमल भिक्षावृत्ति से जीवन यापन करते थे। घर के खर्च को लेकर उनका उनकी पत्नी नीलम से झगड़ा होता रहता था।
एक सप्ताह पूर्व उन्हें उनके ससुरालियों ने पीटा भी था। घटना वाली रात भी उनका पत्नी नीलम से झगड़ा हुआ था। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन

गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उनकी जांच की जा रही है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें