फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 24 घंटे बिजली देने के दावे हवा, लोग आक्रोशित

Mon, 24 Jun 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिजली विभाग शहर में 24 घंटे बिजली देने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न रात में आराम। ट्रांसफार्मर व फाल्टों के नाम पर किसी न किसी मोहल्ले की बिजली बंद रहती है। यह सिलसिला दिन को ही नहीं रात में भी चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की रात हल्की आंधी में खिन्नी नाका, मढिय़ा नाका, खुटला की बिजली गुल हो गई जो तीन घंटे बाद आई। इसी प्रकार शहर के किरन कॉलेज में रविवार दोपहर 12 बजे गई बिजली दो बजे आई। भीषण गर्मी में लोग तिलमिला गए। कालूकुंआ व चौक बाजार में दिन में कई बार बिजली गई। दुकानदारों का कहना है कि पर्याप्त बिजली न मिलने से इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। कमोवेश यही स्थिति महेश्वरी देवी, मर्दन नाका, स्टेशन रोड, छोटी बाजार की भी रही। बिजली की आवाजाही व घंटों गायब रहने से लोग खासे परेशान हैं।

लोगों का कहना है कि कभी लाइन बदलने के नाम पर तो कभी फाल्ट व ट्रांसफार्मर फुंकने के नाम पर लाइट बंद रहती है। जब कि सितंबर से दिसंबर तक विभाग ट्रांसफार्मरों में लोड बढ़ाने व लाइन बदलने के नाम पर दिन-दिनभर बिजली बंद की गई है। इसके बाद भी लोग गर्मी में परेशान हैं। अधिशासी अभियंता प्रकाश देव का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की खपत दोगुनी से अधिक हो गई है। लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर व लाइनों में फाल्ट हो रहे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें