ठंड ने चार और जानें ले लीं। सिर्फ एक पखवारे में ठंड
से जान गवां बैठने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। चारों अस्पताल में
भर्ती थे, पर उन्हेें बचाया नहीं जा सका। ठंड से बीमार चार लोगों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ठंड से ठिठुुर गई पवइया (बबेरू)
गांव की राजवंती (25) पत्नी भूरा को सोमवार को दोपहर यहां जिला अस्पताल में
दाखिल कराया गया। उधर, मनीपुर (गिरवां) निवासी भागवत यादव (70) और बक्छा
(नगर कोतवाली) निवासी गिरजा देवी (71) को ठंड लग गई।
परिजनों ने
सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई।
सोमवार को ठंड लगने से पपरेंदा निवासी मानसी (22) और चुनकी (60) निवासी
पैलानी और चुन्नू (20) पुत्र रजौला निवासी मवई खुर्द (बबेरू), संदीप (16)
निवासी जौरही की हालत बिगड़ गई।
इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया। उधर, बबेरू कस्बे के औगासी रोड निवासी अंशुमान सिंह (18) पुत्र
अशोक रविवार की रात ट्रैक्टर लेकर चरका गांव गया।
इसी दौरान उसे
ठंड लग गई। उसे बबेरू सीएचसी लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि
ठंड के इस सीजन में अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।