फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नामांकन खारिज, 31 के वैध पाए गए, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी बने

Wed, 28 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद का एक नामांकन पत्र खारिज हो गया। अब एक ही नामांकन होने से इस पद पर भी निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इल्डर्स कमेटी के दिनेश श्रीवास्तव, रमेशचंद्र निगम, मनमोहन सिंह और फूल सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच की। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए उमाशंकर पाल का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। अब इस पद पर अशोक कुमार पाठक ही प्रत्याशी हैं। कमेटी ने अन्य 31 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए।

 उधर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ का वर्ष 2015 के लिए चुनाव कराया गया। मंगलवार को न्यायालय परिसर में हुई बैठक में पदाधिकारी चुने गए। पूर्व अध्यक्ष रहमान अली को संरक्षक चुना गया है। अध्यक्ष पद पर यादवेंद्र सिंह की ताजपोशी हुई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल और उपाध्यक्ष कौस्तुंभ यादव चुने गए हैं।
विज्ञापन


महासचिव पद पर अख्तर आलम का चुनाव हुआ है। उप सचिव इंद्र देव, कोषाध्यक्ष राजदेव पाठक और आडीटर अखिलेश प्रकाश को चुना गया है। सदस्यों में सुरेंद्र पाल सिंह, राम किशोर तिवारी, कुसुमचंद्र यादव, चिंतामणि अवस्थी, घनश्याम सिंह और बलराम सिंह को चुना गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें