फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के हज यात्रियों को दिए तोहफे

Sat, 10 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हज यात्रा से लौटे चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के हज यात्रियों का भव्य आयोजन के बीच सम्मान किया गया। मेजबान थे विधान परिषद मेें नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी एमएलसी हुस्ना सिद्दीकी।
विज्ञापन


हाजियों को मुबारकबाद देने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति सहित पूरे प्रदेश से दो दर्जन से ज्यादा सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी आए।

बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी एमएलसी हुस्ना सिद्दीकी और पुत्र अफजल सिद्दीकी के साथ पिछले हफ्ते हज से लौटे हैं। इसी खुशी में उन्होंने चित्रकूटधाम मंडल से इस वर्ष हज पर गए लगभग 172 महिला-पुरुष हज यात्रियों के सम्मान में शनिवार को मेडिकल कालेज के पास ग्राउंड में रीत भोज किया।
विज्ञापन


साथ ही मित्रों, पार्टी नेताओं आदि को भी आमंत्रित किया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लगभग 60 पुरुष हज यात्रियों को खजूर, आबे जमजम (सऊदी अरब के शहर मक्का का पवित्र पानी) और रुमाल तोहफे में दिए। एमएलसी हुस्ना सिद्दीकी ने अलग पंडाल मेें मंडल की लगभग डेढ़ दर्जन महिला हज यात्रियों को खजूर, जमजम और दुपट्टे दिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद  राजपाल सैनी (मुजफ्फरनगर), सांसद सलीम अंसारी (मऊ), विधायक शाह आलम (आजमगढ़), विधायक हाजी मिठ्ठन (बरेली), विधायक वहाब चौधरी (गाजियाबाद), विधायक मुकेश दीक्षित (बड़ौत), एमएलसी डॉ. राम कुमार कुरील (हरदोई), अनिल अमाना (गौतमबुद्ध नगर), सुबोध पाराशर (बिजनौर), सतीश जाटव (फर्रुखाबाद), प्रशांत चौधरी (बागपत), ऋषि पाल गौतम (मुजफ्फरनगर) भ्ाी थ्ाे।

इसके अलावा  प्रदीप जाटव (गाजियाबाद), पूर्व एमएलसी नौशाद अली, अतहर अहमद, उत्तराखंड बसपा प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस व प्रभारी प्रशांत गौतम, नगर पंचायत चेयरमैन मतलूब गौर (मेरठ), पूर्व विधायक गिरीश जाटव (चंदौसी), अशोक सिद्धार्थ (कानपुर), परवेज गोलू (मेरठ), पूर्व चेयरमैन तेजे खां (बहराइच), बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, बसपा कोआर्डिनेटर बीएम कुशवाहा, मोहम्मद इदरीश, आरके वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, निशात नबी (हमीरपुर), मदरसा हथौरा के कारी हबीब अहमद व नजीब अहमद, शहर काजी अकील मियां व मौलाना कमरुद्दीन, मौलाना खुश्तर रब्बानी, मौलाना मुमताज रब्बानी आदि शामिल रहे।

बसपा नेता मुमताज अली ने व्यवस्थाएं संभाली। डॉ. मोहम्मद रफीक, हार्पर क्लब सचिव वासिफ जमां खां, पूर्व प्राचार्य बाबूलाल गुप्त, जामा मस्जिद मुतवल्ली शेख सादी जमां, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम, अधिवक्ता राकेश सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें