पिपरहरी में दो दिवसीय दंगल में मशहूर पहलवानों ने
दांव-पेंच दिखाए। संदीप राणा (मेरठ) ने सोनू (दिल्ली) को हराकर शील्ड जीती।
हमीरपुर विधायक शिवचरण प्रजापति ने शील्ड व 11,000 रुपए ईनाम दिया।
मवई
बुजुर्ग गांव में दंगल के दूसरे दिन शिव विलास (पलरा) ने अंकित (झांसी),
राजेश (मरका) ने पप्पू (बनारस), सुनील (मरका) ने श्याम (मूंगुस) को पराजित
किया।
अजय (झांसी) व अरविंद (मरका), नंदू (मूंगुस) और राजू (मऊ),
बल्लू (बांदा) तथा अशोक (बनारस), रामदेव (खरेई) व अंकित (झांसी), रामफल
(खप्टिहा) व अरविंद (झांसी), कमलेश (बांदा) व योगेंद्र (दिल्ली) और
रामकिशुन (कौशांबी) व सुनील (दिल्ली) की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
आयोजक रामकिशुन प्रजापति उर्फ लल्लू पहलवान, रेफरी बच्चा भइया और राजकरण तिवारी समेत कल्लू (मूंगुस), बालमुकुंद (झांसी) उपस्थित रहे।