पहली अगस्त के बाद शहर में जमीन की खरीद-फरोख्त महंगी हो जाएगी। बांदा शहर के प्रमुख और व्यवसायिक इलाकों की वार्षिक मूल्यांकन सूची में सर्किल दर में इजाफा किया गया है। प्रस्तावित दरों पर किसी को आपत्ति हो तो 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट या रजिस्ट्री कार्यालय में दे सकता है। नई दरों में 6 से 7 फीसदी तक वृद्धि प्रस्तावित है। यह औसतन दो हजार रुपये होगी। हम यहां शहर के कुछ प्रमुख इलाकों के मौजूदा और प्रस्तावित सर्किल दरें प्रकाशित कर रहे हैं। इसके बाद मोहल्लों की सर्किल दरें प्रकाशित की जाएंगी।
34,000 से बढ़ाकर 36,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
1- बलखंडी नाका चौराहा, पुलिस चौकी से वाया महेश्वरी मंदिर, प्रकाश टाकीज, चौक बाजार, गूलर नाका होते हुए अमर टाकीज तिराहा से बाबूलाल चौराहा तक गुरहा कुआं से कोतवाली चौराहा तक।
2- नजर बाग, नवाब साहब की सराय, लक्ष्मी व्यापारिक केंद्र, प्रकाश टाकीज के सामने शंकर स्टोर वाली गली, पाकीजा मार्केट, न्यू मार्केट, शंकर गुरु चौराहा से फूलों वाली गली। महेश्वरी देवी से वाया रामलीला मैदान होते हुए पंजाब नेशनल बैंक चौराहा तक। महेश्वरी देवी चौक से वाया दुर्गा बाजार होते हुए डीएवी स्कूल तक।
3- पीली कोठी से वाया छावनी चौराहा, सब्जी मंडी, चौक, गयागंज होते हुए मनोहरीगंज तक। डिग्गी चौराहा से वाया छावनी, स्टेशन रोड, पंजाब नेशनल बैंक चौराहा तक। पीली कोठी पंजाबी कालोनी, बाबूलाल चौराहा होते हुए काली देवी मंदिर तक।
28,000 से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
1- अमर टाकीज तिराहे के बाद वाया जामा मसजिद होते हुए जिला परिषद चौराहे तक।
2- इलाही कपड़े वाले की दुकान से आगे छिपटहरी होते हुए झंडा चौराहा तक।
3- पद्माकर चौराहा से वाया जीजीआईसी, बाकरगंज, पंजाब नेशनल बैंक चौराहा होते हुए मयूर टाकीज, अमर टाकीज तिराहा तक।
4- डिग्गी चौराहा से पद्माकर चौराहा तक।
33,000 से बढ़ाकर 35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
चौक बाजार से वाया कोतवाली होकर इलाही कपड़े वालों की दुकान तक।
27,000 से बढ़ाकर 29,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
जजी चौराहा से जिला अस्पताल से इंदिरा नगर होते हुए सर्वोदय नगर पुराने बाईपास तक।
26,000 से बढ़ाकर 28,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
जजी चौराहा से बस अड्डा होते हुए ओवर ब्रिज होते हुए बाबूलाल चौराहा तक।
23,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
डिग्गी चौराहा से वाया रेलवे क्रासिंग, अशोक लाट चौराहा होते हुए जजी चौराहा तक। अशोक लाट से संकट मोचन मंदिर होते हुए जेल रोड तक।
22,000 से बढ़ाकर 24,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
कालीदेवी मंदिर से अतर्रा चुंगी चौराहा तक।
19,000 से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
जेल चौराहा से महोबा रोड केन नदी बैरियर तक।
आपत्तियों का निस्तारण 27 को
वर्ष 2015-16 के लिए प्रस्तावित वार्षिक मूल्यांकन सूची जिले की सभी तहसीलों के उप निबंधक कार्यालयों, कलेक्ट्रेट, जिला निबंधक कार्यालय में चस्पा है। अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय ने बताया कि प्रस्तावित दरों पर आपत्तियां 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक उप निबंधक, जिला निबंधक कार्यालय में दी जा सकती है। इनका निस्तारण 27 जुलाई को ही शाम 4 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।