फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक को डेंगू

Sat, 05 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
बबेरू। जिले में डेंगू बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। अब अफसर भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। आम मरीजों के बाद अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधीक्षक बीएस राजपूत खुद डेंगू की चपेट में आ गए। कई दिन से उन्हें बुखार था।
विज्ञापन


स्थानीय पैथालाजी में जांच कराने पर प्लेटलेट कम होने पर उन्हें डेंगू की आशंका जताई गई। शनिवार को वह अपनी जांच कराने जिला मुख्यालय चले गए। उधर, चिकित्साधीक्षक को डेंगू होने की खबर से स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि इसके पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश को भी डेंगू हो गया था। उनका इलाहाबाद में इलाज कराया गया। एक सप्ताह से अधिक समय से वह अवकाश पर हैं। उधर, कस्बावासी डेंगू व संक्रामक बीमारियों के लिए कस्बे में गंदगी व नालियों में जलभराव को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें