फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट ने जीती चैंपियनशिप, मेजबान बांदा उप विजेता

Wed, 26 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
ट्राफी प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। मंडलीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चित्रकूट ने चैंपियनशिप जीती। मेजबान बांदा उप विजेता रहा। बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही 19वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में चित्रकूट जनपद आल ओवर चैंपियन बना। सीनियर बालक वर्ग में जीआईसी, बांदा के सूरज ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। बालिका वर्ग में बांदा की गुड़िया व रामदेवी चैंपियन रहीं। बांदा दूसरे, महोबा तीसरे और हमीरपुर चौथे स्थान पर रहा। बालिका जूनियर वर्ग में चित्रकूट की सोना देवी व रत्ना देवी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन


समापन अवसर पर पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्र और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। चित्रकूट प्रभारी डीआईओएस बीना गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता व महमूद हुसैन खां, आर्य कन्या प्रबंधक शमीम बानो, फील्ड मार्शल संतोष कुमार श्रीवास्तव, खेल प्रभारी ओमप्रकाश शुक्ला, उप प्रधानाचार्य डीएवी राकेश मोहन चतुर्वेदी, स्काउट प्रभारी मुकेश तेजानी, अरविंद सागर, आर्यकन्या की शिक्षक रेखा भटनागर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। डीएवी प्रधानाचार्य इंद्र कुमार सिंह, बजरंग कालेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, व्यायाम शिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, वीरेंद्र चंदेल, शाहिद वली खां, वाजिद अली खां, रमेश सिंह, ज्ञानचंद्र, दिनेश प्रसाद, अंतिमा श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह समेत तमाम शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा। संचालन विश्राम सिंह व दिनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें