चिराग फाउंडेशन के बैनर तले समाजसेवी महिलाओं ने गरीब
बालिकाओं की शादी के लिए मदद दी। मदरसे में पढ़ाई कर रहीं छात्राओं को नए
कपड़े भी दिए गए।
फाउंडेशन प्रबंधक डा. शबाना रफीक ने कहा कि गरीब महिलाओं और बालिकाओं की मदद के लिए उनका संगठन हमेशा कार्य करेगा।
दलित
बस्ती, खाईंपार स्थित मदरसे मे अध्ययनरत तमाम छात्राओं को सूट व अन्य
कपड़े बांटे। कई निर्धन बालिकाओं की शादी के लिए उनके घरवालों को नकद राशि,
सामग्री और कपड़े दिए। अध्यक्ष डा. सबीहा रहमानी ने छात्राओं को पढ़ाई के
प्रति मन लगाने को कहा।
जरूरत पर गरीब छात्राओं को कापी-किताबें
मुहैया कराने का भी भरोसा दिलाया। डा. नंदिता गोयल, सीमा नंदा, शाहिदा
बेगम, मुहिब खान, फहमीदा निसार ने भी सहयोग दिया। इस अवसर पर सदफ खान समेत
तमाम समाजसेवी मौजूद रहे।