फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश और हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
बारिश के बीच ओवर ब्रिज में निकलते वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। दो दिन धूप निकलने के बाद अचानक मौसम बदल गया। रविवार की सुबह करीब एक घंटे तक हल्की-फुल्की बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह छह बजे अचानक आसमान में घना कोहरा छा गया और करीब एक घंटे तक हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 20 किलोमीटर की गति से चल रही बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। उधर, कोहरा व बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया वाहन हेडलाइट जलाकर निकले। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जिले में 30 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस माह की यह पहली बारिश है।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश साहा का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज यूं ही रहेगा। मौसम खुलेगा और थोड़ी ही देर में आसमान में बादल छा जाएंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। 20 किलोमीटर की गति से उत्तरी हवाएं चलती रहेंगी। नमी की मात्रा 80 फीसदी है। इससे ठंड अभी और बढ़ सकती है। हालांकि, न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है। रविवार को न्यूनतम आठ व अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें