बांदा। छात्र-छात्राओं को स्कूलों में चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशालय के अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशक्षिण संस्थान के प्राचार्य को भेजे आदेशों में कहा है कि 23 अगस्त 5:27 बजे चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
भारत के चंद्रयान-3 की उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा।
शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ 5:15 से 6:15 बजे तक विशेष सभा आयोजित करायें और चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने के सीधे प्रसारण सम्मिलित हों।