चित्रकूट। शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर डायट में आयोजित प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 – बाल उत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए बीके शर्मा ने किया। बाल उत्सव में मेरे बदलाव की कहानी एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन पर चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्य अतिथि, बीएसए बीके शर्मा ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला नोडल एवं मास्टर ट्रेनर्स को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया।