फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के आदेश के बावजूद बारिश में भीगते स्कूल आए बच्चे

Fri, 02 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त कैंप कार्यालय के पास निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य पर डीएम का आदेश पूरी तरह बेअसर दिख रहा है। ठंड और बूंदाबांदी के मौसम में घोषित छुट्टी के बावजूद शुक्रवार को विद्यालय खुला। बच्चे कंपकपाते हुए स्कूल गए।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के मद्देनजर मुख्यमंत्री और डीएम ने इंटर तक के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हैं। यह आदेश प्रावइवेट स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर भी लागू हैं। फिलहाल 5 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश हैं।

डीएम ने यह भी चेतावनी दे रखाी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह सरकारी हों या गैर सरकारी। इसके बावजूद वन विभाग के बगल स्थित एक इंटर कॉलेज पर सीएम और डीएम का आदेश ठेंगे पर है। शुक्रवार को भी बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल आए।
विज्ञापन


बूंदाबांदी से भीगते हुए मासूमों को स्कूल जाना और आना पड़ा। स्कूल गेट के पास खड़े कुछ टीचरों ने बताया कि ‘साहब’ की सत्ता में तगड़ी पहुंच है। डीएम का आदेश-वादेश उनके लिए कुछ नहीं होता।

उधर जिला विद्यालय निरीक्षक एनडी वर्मा ने कहा कि सभी माध्यमिक स्कूल चार जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यदि कोई स्कूल खुलता है तो प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एचएएल स्कूल जाकर वह खुद निरीक्षण करेंगे। अगर खुला मिला तो उसकी मान्यता निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें