फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:संतान वृद्धा की गला रेतकर हत्या, रसोई में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। घर में अकेले रह रही वृद्ध विधवा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह पड़ोस की बच्ची हींग लेने गई तो महिला का शव रसोईघर में पड़ा देख उसने अपने परिजनों को बताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोपहर बाद एएसपी भी मौके पर पहुंचे। भतीजे ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। हत्या की वजह मृतका द्वारा बेची 11 बीघा जमीन के मिले दो करोड़ चार लाख रुपये का लालच बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव निवासी रामबाई (70) घर में अकेले रहती थीं। बुधवार की रात धारदार हथियार से किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। इसकी भनक पड़ोसियों को भी नहीं लगी। गुरुवार की सुबह पड़ोस की छोटी बच्ची घर का दरवाजा खुला देखकर अंदर हींग लेने गई तो वृद्धा का शव रसोईघर में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर बदौसा थानाध्यक्ष जयचंद सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने सुबूत जुटाए। दोपहर बाद एएसपी शिवराज भी मौके पर पहुंचे।
उधर, पड़ोसी की सूचना पर गांव में ही रह रहे वृद्धा के मायके से आए भतीजे पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वृद्धा उनकी बुआ थीं। फूफा गजोधर प्रसाद का तीन साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। वह नि:संतान थीं। अकेले रहतीं थीं। बताया कि डेढ़ वर्ष पहले बुआ ने लगभग 11 बीघा जमीन दो करोड़ चार लाख रुपये में बेची थी। जमीन खरीदने वालों ने कुछ पैसा उधार कर शेष चेक से दिया था।
विज्ञापन

चित्रकूट के बगरेही गांव में ब्याही भतीजी बुधिया ने रुपये की आर्यावर्त बैंक भौंरी में एफडी कराई थी। एफडी का समय पूरा होने पर वह बदौसा स्थित आर्यावर्त बैंक में भतीजे पवन के साथ धनतेरस के दिन गई थी। खाता चेक कराने पर पता चला कि अभी तक भौंरी बैंक से उनके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है। पहले से जमा 27 लाख रुपये खाते में पड़े थे। बैंक से वापस भतीजे के साथ आकर पौहार रोड स्थित एक कैफे से एक हजार रुपये निकालकर घर आ गई थीं। मृतका का मोबाइल फोन भी गायब है। भतीजे पवन ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सुबह 10 बजे सूचना मिली थी। मौके पर जांच पड़ताल की गई है। संभवत: जमीन बेचने में मिले रुपयों की लालच में हत्या का तथ्य सामने आया है। सभी एंगल से घटना की जांच की जा रही है। भतीजे की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिवराज, एएसपी, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें