Child examiners, guardians become room inspectors
- फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन के बीच विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी ऑनलाइन पढ़ाई चालू है। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ घर में रहकर शिक्षकों से शिक्षा हासिल कर रहे हैं। कक्षाएं रोजना चल रही है। रविवार को बच्चों का ऑनलाइन टेस्ट भी हुआ। कक्ष निरीक्षक उनके अभिभावक रहे। परीक्षा के तत्काल बाद नतीजा भी घोषित किया गया। अभिभावकों ने खुशी जताई।
परीक्षा के दौरान बच्चों को ऑनलाइन प्रश्न उनके मोबाइल फोन पर भेजे गए। अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों ने इनके जवाब लिखे। इसके साक्ष्य में सेल्फी लेकर स्कूल भेजी।
संस्थान चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने बताया कि सप्ताह के अंत में हर रविवार एक घंटे का यह टेस्ट होगा। इसके शुरुआती परिणाम सकारात्मक आए हैं। स्कूल के शिक्षकों ने भी बच्चों के लिए काफी मेहनत की है।
कक्षा नौ के छात्र निशांत तिवारी के पिता सत्यजीत ने इसे अभिनव प्रयोग बताया। दसवीं की छात्रा प्रगति निगम के पिता प्रवीण निगम ने लॉकडाउन के दौरान इसे बच्चों के लिए शिक्षा का दिलचस्प जरिया बताया।